दो पत्नियां और लॉक डाउन की समस्या, पति ने मांगी पुलिस से इजाजत तो मिला मजेदार जवाब  
 


कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस बीच लोगों को जरूरी चीजों को मुहैया कराने या किसी समस्या के होने पर मदद के लिए पुलिस और प्रशासन विभाग ने कई हेल्पलाइन नबंर जारी किए हैं। इनमें कई बार ऐसी कॉल आती हैं, जिनके सवाल सुनकर हंसी आती है। ऐसा ही एक मामला दुबई पुलिस के सामने आया, जहां एक स्थानीय रेडियो पर लोगों की कॉल का जवाब एक अधिकारी दे रहे थे। कॉल करने वाले ने उनसे एक विचित्र सवाल किया।


एक भ्रमित पति ने पुलिस से पूछा कि क्या उसे अपनी दो पत्नियों के घरों के बीच जाने के लिए किसी विशेष अनुमति की जरूरत होगी। फोन करने वाले शख्स ने सवाल किया कि मैंने दो महिलाओं से शादी की है।


क्या मुझे घर से घर जाने पर परमिट मिलना चाहिए? गल्फ न्यूज ने बताया कि इस सवाल पर हंसते हुए, पुलिस अधिकारी सैफ मुहीर अल मजरोई ने मजाक करते हुए कहा कि परमिट नहीं मिलने का बहाना बनाकर आप जिस दूसरी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं, उससे दूर रह सकते हैं।